अंतर-विश्वविद्यालय खेल में एसएसयू की शानदार उपलब्धि

(श्री श्री विश्वविद्यालय की बास्केटबॉल चैंपियन बेटियाँ)

"खेल के मैदान में जब अनुशासनसमर्पण और टीमवर्क एक साथ उतरते हैंतब सफलता इतिहास रचती है। वर्ष 2026 में आयोजित प्रमुख अंतर-विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में श्री श्री विश्वविद्यालय (एसएसयू) ने इसी भावना का सजीव उदाहरण प्रस्तुत किया। इंजीनियर्स कप–2026 और एटीओएस–2026 जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में एसएसयू की पुरुष एवं महिला टीमों ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए न केवल अनेक खिताब अपने नाम किएबल्कि विश्वविद्यालय को खेल उत्कृष्टता के शिखर पर स्थापित किया। बास्केटबॉलकबड्डी और वॉलीबॉल जैसे प्रतिस्पर्धात्मक खेलों में हासिल ये उपलब्धियाँ एसएसयू के खिलाड़ियों की मेहनतकोचिंग स्टाफ की रणनीति और विश्वविद्यालय के मजबूत नेतृत्व की प्रेरणा का प्रतिफल हैं।"

इंजीनियर्स कप–2026 में एसएसयू का दबदबा

(श्री श्री विश्वविद्यालय की पुरुष बास्केटबॉल चैंपियन टीम)

भुवनेश्वर स्थित ओयूटीआर परिसर में आयोजित इंजीनियर्स कप–2026 में स्थानीय श्री श्री विश्वविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों की बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। पुरुष बास्केटबॉल टूर्नामेंट में कुल नौ टीमों ने भाग लिया। श्री श्री विश्वविद्यालय ने लीग चरण में आईआईटी भुवनेश्वर और केआईएस विश्वविद्यालय को पराजित किया। इसके बाद सेमीफाइनल में उत्कल विश्वविद्यालय जैसी मजबूत टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में मेज़बान ओयूटीआर को 65–45 अंकों से पराजित कर श्री श्री विश्वविद्यालय ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

(बास्केटबॉल में एसएसयू का दबदबा बरकरार)

केवल पुरुष ही नहीं, महिला बास्केटबॉल में भी श्री श्री विश्वविद्यालय ने चैंपियनशिप जीती। इस प्रतियोगिता में कुल पाँच टीमों ने भाग लिया था। पूल-ए में खेलते हुए श्री श्री विश्वविद्यालय ने सिलिकॉन इंस्टिट्यूट को 24–11 अंकों से हराया। इसके बाद एक अन्य मैच में बीजेबी कॉलेज को 21–11 अंकों से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में आईआईटी भुवनेश्वर के खिलाफ कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें श्री श्री विश्वविद्यालय ने 24–22 अंकों के करीबी अंतर से जीत दर्ज कर चैंपियन कप पर कब्जा जमाया।

(श्री श्री विश्वविद्यालय की बास्केटबॉल चैंपियन बेटियाँ)

इसी के साथ भुवनेश्वर स्थित ओयूटीआर परिसर में आयोजित इंजीनियर्स कप–2026 में श्री श्री विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम ने भी चैंपियन का खिताब जीता। इस हाई-वोल्टेज टूर्नामेंट में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया था, जिसमें श्री श्री विश्वविद्यालय को पूल-बी में स्थान मिला। अपने पहले लीग मैच में टीम ने कटक के रेवेनशॉ विश्वविद्यालय को 29–14 अंकों से हराया। दूसरे लीग मैच में बुर्ला की वीएसएसयूटी को 26–17 अंकों से मात दी। हालांकि तीसरे लीग मैच में टीम को सोआ विश्वविद्यालय के खिलाफ 21–23 अंकों से करीबी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन अंक तालिका के आधार पर वह सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रही।

(एसएसयू महिला कबड्डी टीम अंतर-विश्वविद्यालय कबड्डी चैंपियन)

सेमीफाइनल में एक बार फिर श्री श्री विश्वविद्यालय का मुकाबला सोआ विश्वविद्यालय से हुआ। इस बार एसएसयू की महिला कबड्डी टीम ने पिछली हार का बदला लेते हुए सोआ को 27–22 अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में मेज़बान ओयूटीआर के खिलाफ खेलते हुए श्री श्री विश्वविद्यालय ने 29–24 अंकों से जीत दर्ज की और 2026 का खिताब अपने नाम किया। इस शानदार उपलब्धि पर विश्वविद्यालय खेल प्रबंधन समिति की ओर से विजेता टीमों को हार्दिक बधाई दी गई है।

एटीओएस–2026 में एसएसयू का डंका

(एसएसयू की बास्केटबॉल टीम पुरस्कार और ट्रॉफी प्राप्त करते हुए)

भुवनेश्वर स्थित बिड़ला ग्लोबल यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतर-विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता एटीओएस–2026 में स्थानीय नराज स्थित श्री श्री यूनिवर्सिटी (एसएसयू) की पुरुष बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी टीमों ने भाग लेकर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। यह प्रतियोगिता 31 जनवरी से शुरू होकर 3 फरवरी तक चली। बास्केटबॉल में श्री श्री यूनिवर्सिटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। दो पूल में कुल 8 टीमों ने भाग लिया था, जिनमें से एसएसयू पूल-ए से शीर्ष टीम के रूप में सेमीफाइनल में पहुंची। सेमीफाइनल में उसने संबलपुर यूनिवर्सिटी को 69–53 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में आयोजक बिड़ला ग्लोबल यूनिवर्सिटी को 70–25 अंकों से एकतरफा हराकर एसएसयू ने चैंपियनशिप जीती। टीम के अमृत गौरव राय को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।

(बास्केटबॉल में सर्वाधिक मूल्यवान खिलाड़ी (एमवीपी) अमृत गौरव राय)

इसी तरह कबड्डी में भी एसएसयू ने आकर्षक प्रदर्शन किया, हालांकि उसे रनर-अप से संतोष करना पड़ा। 12 टीमों के बीच उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए श्री श्री यूनिवर्सिटी सेमीफाइनल में पहुंची और आईटीईआर यूनिवर्सिटी को 38–30 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में सेंचुरियन यूनिवर्सिटी से 27–22 अंकों से हारकर एसएसयू रनर-अप रही। इस दौरान श्री श्री यूनिवर्सिटी के क्षितिश गौड़ को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर चुना गया।

(श्री श्री विश्वविद्यालय की पुरुष कबड्डी टीम)

वॉलीबॉल में भी श्री श्री यूनिवर्सिटी ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी। इस प्रतियोगिता में कुल 14 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया था, जिनमें से एसएसयू टीम सेमीफाइनल तक पहुंची, लेकिन सीवी रमन यूनिवर्सिटी से हारकर फाइनल में जगह नहीं बना सकी। भले ही टीम फाइनल में न पहुंच पाई हो, लेकिन इसके खिलाड़ी पृथ्वी प्रसाद लेनका को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ घोषित किया गया।

(वॉलीबॉल में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी - पृथ्वी प्रसाद लेंका)

विश्वविद्यालय की इन अनेक उपलब्धियों पर नेतृत्व टीम की ओर से कुलाध्यक्षा प्रो. रजिता कुलकर्णी, कुलपति प्रो. (डॉ.) तेजप्रताप, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) अनिल शर्मा, कार्मिक निदेशक स्वामी सत्यचैतन्य तथा मानव संसाधन उप-निदेशक ज्योति रंजन गड़नायक ने विजयी टीम के सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।


Comments

Popular posts from this blog

Ganesh Utsav 2025: Ten Days of Devotion, Culture and Celebration at Sri Sri University

Garima Rasali: From Challenges to Triumph, the Emerging Nursing Queen

हार से सीख, जीत का ताज : एसएसयु बना बास्केटबॉल चैंपियन