सतत विकास के मानकों पर श्री श्री यूनिवर्सिटी की वैश्विक पहचान मजबूत
THE सस्टेनेविलिटि इम्पैक्ट रेटींस 2026 में शानदार प्रदर्शन, शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व का बना वैश्विक उदाहरण आज के समय में किसी भी विश्वविद्यालय की उत्कृष्टता केवल उसकी शैक्षणिक उपलब्धियों से नहीं आंकी जाती, बल्कि इस बात से भी मापी जाती है कि वह समाज, पर्यावरण और मानवता के सतत विकास में कितना प्रभावी योगदान दे रहा है। इसी दृष्टि से THE सस्टेनेविलिटि इम्पैक्ट रेटींस 2026 में ओडिशा के कटक स्थित श्री श्री यूनिवर्सिटी ने अपने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए वैश्विक, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। विश्वविद्यालय की इस सफलता ने एक बार फिर यह सिद्ध किया है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार आधारित शोध, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उसकी प्रतिबद्धता निरंतर मजबूत हो रही है। यह रैंकिंग संस्थानों का मूल्यांकन संयुक्त राष्ट्र के 17 सतत विकास लक्ष्यों (Sustainable Development Goals–SDGs) के आधार पर करती है और यह बताती है कि कोई विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से वैश्विक चुनौतियों के समाधान में कितना...