जब युवा जागता है, तब राष्ट्र आगे बढ़ता है

 स्वामी विवेकानंद के विचारों से गूंजा श्री श्री विश्वविद्यालय

जब किसी राष्ट्र का युवा स्वयं को पहचानने लगता है, तब इतिहास करवट लेता है। जब चेतना सोई हुई नहीं रहती, बल्कि प्रश्न करती है, कर्म करती है और समाज से जुड़ती है, तब परिवर्तन केवल विचार नहीं रह जाता, वह यथार्थ बन जाता है। भारत की ऐसी ही चेतना को शब्द, स्वर और दिशा देने वाले युगपुरुष स्वामी विवेकानंद आज भी हमारे समय के उतने ही प्रासंगिक मार्गदर्शक हैं, जितने वे अपने युग में थे। उनका ओजस्वी संदेश: “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मतआज भी युवाओं की नसों में ऊर्जा भरने की क्षमता रखता है। इसी चेतना, उसी प्रेरणा और उसी आत्मबोध को जीवंत करने के उद्देश्य से श्री श्री विश्वविद्यालय और इसके अंतर्गत श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में 12 जनवरी 2026 को अत्यंत गरिमा, उत्साह और भावनात्मक गहराई के साथ विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस आयोजित की गई। यह आयोजन केवल एक औपचारिक तिथि पालन नहीं था, बल्कि यह युवाओं को उनके कर्तव्य, सामर्थ्य और सामाजिक उत्तरदायित्व का बोध कराने वाला एक सशक्त प्रयास था, जिसमें शिक्षा, सेवा और संस्कार का अद्भुत समन्वय देखने को मिला।

 


स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर कटकस्थित श्री श्री विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस जनवरी 12 तारिख को एक प्रेरणादायी वातावरण में मनाया गया। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन विश्वविद्यालय की रोवर एवं रेंजर यूनिट, ओडिशा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, एनएसएस यूनिट तथा एनसीसी आर्मी और नेवल विंग द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ‘रन फॉर स्वदेशी’ का उद्देश्य आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय गौरव और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना था। इस दौड़ का विधिवत शुभारंभ श्री श्री विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) तेज प्रताप ने किया। इस अवसर पर कार्मिक निदेशक स्वामी सत्यचैतन्य जी, अनुसंधान एवं अकादमिक संकायाध्यक्ष डॉ. केशरी सिंह तथा विद्यार्थी कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) जयप्रकाश भट्ट की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम में कुलाध्यक्षा प्रो. रजिता कुलकर्णी आभासी माध्यम से जुड़े और कार्यक्रम के तमाम उद्योक्ताओं कि सराहना कि । विद्यर्थीओं को संबोधित करते हुए माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) तेज प्रताप ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को स्मरण करते हुए युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला और आत्मनिर्भर व विकसित भारत के निर्माण में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया। कार्मिक निदेशक स्वामी सत्यचैतन्य ने भी छात्रों को भारतीय मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सेल्फ क्लब द्वारा संगीत, ध्यान एवं ज्ञान विषयक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही सोआ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस मैराथन में भी सहभागिता की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने 10 किलोमीटर वर्ग में 2 स्वर्ण पदक तथा 5 किलोमीटर वर्ग में 4 कांस्य पदक प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

इसके अतिरिक्त, एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा धवलेश्वर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं ‘रन फॉर स्वदेशी’ कार्यक्रम के अंतर्गत श्री श्री विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित 2 किलोमीटर की दौड़ में लगभग 75 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं समन्वयकों में रोवर स्काउट लीडर डॉ. संदीप राउत, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अंबिका प्रसाद मिश्रा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोनम अग्रवाल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार दास, एनसीसी आर्मी विंग के एएनओ डॉ. नेहा तथा नेवल विंग के एएनओ डॉ. रजत बलिआरसिंह शामिल रहे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक छायाचित्र, छात्रों और शिक्षकों के साथ सेल्फी सत्र तथा युवा सशक्तिकरण एवं राष्ट्रीय विकास के प्रति प्रतिबद्धता के पुनः संकल्प के साथ हुआ। यह आयोजन सभी प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायी और स्मरणीय बन गया।

 


उधर श्री श्री विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयुर्वेद महाविद्यालय में भी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े ही उत्साह एवं प्रेरणादायक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों में सेवा भावना, देशप्रेम तथा युवा शक्ति के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रातःकाल एन.एस.एस. (NSS) के तत्वावधान में आयुर्वेद महाविद्यालय परिसर तथा धवलेश्वर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर स्वच्छता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद जी के “सेवा के माध्यम से आत्मोन्नति” के विचार को व्यवहारिक रूप से साकार करने का एक प्रयास था।

अपराह्न में महाविद्यालय परिसर में छात्राओं के बीच भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के विषय स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श, युवा शक्ति की भूमिका तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं के योगदान पर आधारित थे। छात्राओं ने अपने विचारों, रचनात्मकता एवं वक्तृत्व कला के माध्यम से सभी को अत्यंत प्रभावित किया।इस समस्त कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय की डिप्टी डीन प्रोफेसर क्षीराब्धि तनया राउतराय के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में प्रोफेसर रमाकांत राउत, प्रोफेसर पद्मलोचन शंखुआ, डॉ. अमरेश कर, डॉ. ध्रुव प्रसाद, डॉ. रंजिता कर, डॉ. ममता तिवारी, डॉ. प्रियांशु त्रिपाठी, एन.एस.एस. अधिकारी सोनम अग्रवाल एवं डॉ. प्रियंका प्रियदर्शिनी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। अंत में वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों के भीतर नैतिक मूल्यों, सामाजिक चेतना तथा देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करते हैं।


Shri Shri University Resonates with the Ideas of Swami Vivekananda

‘Run for Swadeshi’ Infuses Youth with Enthusiasm

When the youth of a nation begin to recognize their own identity, history takes a decisive turn. When consciousness does not remain dormant but questions, acts, and connects with society, transformation ceases to be merely an idea and becomes reality. Swami Vivekananda, the great visionary who gave words, voice, and direction to such national consciousness, remains as relevant in our times as he was in his own era. His powerful message, “Arise, awake, and do not stop until the goal is achieved” still possesses the ability to energize the veins of the youth. With the objective of bringing this very consciousness, inspiration, and self-awareness to life, Shri Shri University and its constituent Sri Sri Ayurveda College observed National Youth Day on the occasion of Vivekananda Jayanti on 12th January 2026, with great dignity, enthusiasm and emotional depth. This observance was not merely a formal commemoration of a date, but a strong initiative to make the youth aware of their duties, potential, and social responsibilities, reflecting a remarkable confluence of education, service, and values.

On the occasion of Swami Vivekananda’s birth anniversary, National Youth Day was celebrated at Sri Sri University in an inspiring atmosphere. The program was jointly organized by the University Rover and Ranger Unit, Odisha State Bharat Scouts and Guides, NSS Unit and NCC Army and Naval Wings. The main attraction of the event was the ‘Run for Swadeshi’, aimed at promoting self-reliance, national pride, and the active participation of youth in nation-building. The run was formally flagged off by the Vice-Chancellor of Sri Sri University, Prof. (Dr.) Tej Partap. The occasion was graced by the presence of Director Operations Swami Satyachaitanya Ji, Dean of Research and Academics Dr. Keshari Singh, and Dean of Student Welfare Prof. (Dr.) Jay Prakash Bhatt. During the program, President Prof. Rajita Kulkarni joined virtually and appreciated all the organizers of the event. Addressing the students, Vice-Chancellor Prof. (Dr.) Tej Pratap recalled the thoughts of Swami Vivekananda, highlighted the role of youth and emphasized their importance in building a self-reliant and developed India. Director Operations Swami Satyachaitanya also motivated the students to adopt Indian values, discipline and social responsibility in their personal and professional lives.

On this occasion, the SELF Club organized programs related to music, meditation, and knowledge. Along with this, participation was also made in the National Youth Day Marathon organized by SOA University, where participants achieved notable success by winning two gold medals in the 10-kilometer category and four bronze medals in the 5-kilometer category. In addition, NSS volunteers conducted a cleanliness drive at the Dhabaleswar Temple premises. Under the ‘Run for Swadeshi’ program, a 2-kilometer run organized within the Sri Sri University campus witnessed enthusiastic participation from approximately 75 students. Among the teachers and coordinators present on this occasion were Rover Scout Leader Dr. Sandeep Rout, NSS Program Coordinator Dr. Ambika Prasad Mishra, NSS Program Officer Dr. Sonam Agrawal, NSS Program Officer Dr. Manoj Kumar Das, NCC Army Wing ANO Dr. Neha and Naval Wing ANO Dr. Rajat Baliarsingh. The program concluded with a group photograph, a selfie session involving students and faculty members, and a renewed pledge toward youth empowerment and national development. The event became inspiring and memorable for all participants.

Meanwhile, at the Ayurveda College under Sri Sri University, National Youth Day was also celebrated on the occasion of Swami Vivekananda’s birth anniversary with great enthusiasm and inspiration. Various programs were organized with the objective of highlighting the spirit of service, patriotism, and the importance of youth power among students. In the forenoon, under the aegis of NSS, a cleanliness drive was organized at the Ayurveda College campus as well as the Dhabaleswar Temple premises. Students actively participated in this drive, conveying the message of cleanliness and social responsibility. This program was a practical effort to realize Swami Vivekananda’s idea of “self-upliftment through service.” In the afternoon, speech and poster competitions were organized among female students in the college campus. The themes of the competitions were based on the ideals of Swami Vivekananda, the role of youth power and the contribution of young people to nation-building. The students impressed everyone with their ideas, creativity and oratory skills.

The entire program was successfully conducted under the leadership of the Deputy Dean of the college, Professor Kshirabdhi Tanaya Routray. The event received significant support from Professor Ramakanta Rout, Professor Padmalochan Shankhua, Dr. Amaresh Kar, Dr. Dhruva Prasad, Dr. Ranjita Kar, Dr. Mamita Tiwary, Dr. Priyanshu Tripathy, NSS Officer Sonam Agrawal and Dr. Priyanka Priyadarshini. In conclusion, the speakers expressed that such programs further strengthen moral values, social awareness and the spirit of patriotism among students.



Comments

Popular posts from this blog

Ganesh Utsav 2025: Ten Days of Devotion, Culture and Celebration at Sri Sri University

Garima Rasali: From Challenges to Triumph, the Emerging Nursing Queen

हार से सीख, जीत का ताज : एसएसयु बना बास्केटबॉल चैंपियन